Multiple SSO IDs Merge कैसे करें – Step By Step Guide

अगर आपके पास दो अलग-अलग SSO IDs हैं ( जैसे एक Citizen SSOID और दूसरी Govt SSOID ), तो आप उन्हें एक ही ID में जोड़ देते है। इस प्रोसेस को SSO ID Merge कहते है। ऐसा करने से आपको अलग-अलग लॉगिन करने की ज़रूरत नहीं पड़ती।

अगर आप भी दो SSO ID की जगह एक ही SSO ID का यूज़ करना चाहते है तो आप नीचे दी जानकारी की मदद से अपनी SSO ID Merge कर सकते है। 

SSO IDs Merge: स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस 

Citizen ID को Govt SSO ID में Merge करने के लिए आपको नीचे दिए निम्नलिखित स्टेप्स को फॉलो करना है। 

  • SSO IDs Merge करने के लिए आपको पहले अपनी प्रेजेंट CITIZEN SSO ID से लॉगिन करना है।
  • अकाउंट लॉगिन होने के बाद आपको अपनी एडिट प्रोफाइल को ओपन करना है।   
  • अब आपको प्रोफाइल पेज पर नीचे की तरफ जाना है और Deactivate Account बटन पर क्लिक करना है 
sso ids merge

  • इसके बाद एक deactivate account कन्फर्मेशन का ऑप्शन आएगा। 
  • आपको yes पर क्लिक कर देना है। 

  • इसके कुछ सेकंड के बाद ही ओटीपी भेजे या रद्द करे का ऑप्शन आएगा। 
  • आपको ओटीपी भेजे वाले बटन पर क्लिक करना है। 

  • अब आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर (जिसे आपने अकाउंट रजिस्टर करते समय डाला था ) पर एक ओटीपी कोड आएगा। 
  • आपको कोड डालना है जिसके बाद username और password का ऑप्शन आएगा। 
  • अब आपको इसमें अपना  username और password भरना है। 
  • अब नीचे एक नोट लिखा होगा कि क्या आप अपना अकाउंट deactivate करना चाहते है। 
  • आपको अकाउंट deactivate करने के लिए नीचे दिए ऑप्शन में से yes पर क्लिक करना है। 

  • ऐसा करते ही Alert का ऑप्शन आएगा आपको ok पर क्लिक करते हुए आगे बढ़ना है। 

  • ऐसा  करने के बाद आपकी Citizen SSO ID, Govt SSO ID में merge हो जाएगी।
  • प्रोसेस पूरा होते ही आपको notification / SMS या  Email आएगी,  जिसमे लिखा होगा आपकी Citizen SSO ID, Govt SSO ID में merge हो गई है।

जरूरी सूचना 

  • SSO ID Merge करने के बाद आप सिर्फ Govt SSO ID से ही login कर पाएंगे।
  • Citizen SSO ID का अलग से उपयोग नहीं होगा।
  • Merge करने से पहले अपनी सारी जानकारी (Mobile, Email, Aadhaar आदि) सही अपडेट कर लें।

यदि आपको इसमें कोई दिक्कत आती है, तो आप SSO Helpdesk (1800-180-6127) या SSO portal के support section से संपर्क कर सकते हैं।