अगर आप राजस्थान SSO पोर्टल पर सभी सरकारी सेवाओं का लाभ उठा रहे थे और अब अपना SSO ID पासवर्ड भूल चुके है और नहीं जानते कि SSO ID Password Recover कैसे करें? तो आप नीचे दी जानकारी की हेल्प से राजस्थान SSO पोर्टल पर अपना एसएसओ आईडी पासवर्ड रिकवर कर सकते है।
ऑनलाइन SSO ID Password Recover कैसे करें?
नीचे दी निम्नलिखित जानकारी की मदद से आप ऑनलाइन मोबाइल और ईमेल दोनों तरीकों से अपना पासवर्ड आसानी से रिकवर कर सकते हैं।
- SSO ID Password Recover करने के लिए आपको SSO राजस्थान पोर्टल https://sso.rajasthan.gov.in/ पर Login to RajSSO बटन पर क्लिक करना है।

- अब आपकी स्क्रीन पर अकाउंट लॉगिन का फॉर्म खुलेगा।
- आपको नीचे की तरफ स्क्रॉल करना है।
- इसमें आपको Forget Password पर क्लिक करना है।

- अब आपकी स्क्रीन पर forget password का फॉर्म ओपन होगा।
- इसमें आपके सामने पासवर्ड रिकवर करने के दो ऑप्शन आएँगे।
- मोबाइल
- ईमेल
Recover SSO ID Password via Mobile
- मोबाइल फ़ोन से SSO ID Password रिकवर करने के लिए Mobile ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।

- इसमें आपको अपना रजिस्टर मोबाइल नंबर डालना है।
- आगे आपको 6 अंको का कैप्चा कोड भरना है।
- लास्ट में सबमिट बटन पर क्लिक करना है।
- अब आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर एक OTP आएगा।
- OTP डालकर आपको अपना नया पासवर्ड सेट करना है।
- नया पासवर्ड सेव करते ही आपका अकाउंट फिर से लॉगिन के लिए एक्टिव हो जाएगा।
Recover SSO ID Password via Email
- इसके लिए आपको ईमेल ऑप्शन को सेलेक्ट करना है।
- अब आपको अपनी रजिस्टर ईमेल और कैप्चा को भरना है।
- फिर इस फॉर्म को सबमिट कर देना है।

- अब आपकी ईमेल आईडी पर एक Verification Code आएगा।
- आपको कोड भरना है जिसके बाद आपका अकाउंट ओपन हो जाएगा।
- अब आपकी स्क्रीन पर अपडेट पासवर्ड का ऑप्शन आएगा।
- जिसमे आप अपना नया पासवर्ड डाल कर सेव कर सकते है।
इस तरह आप ऊपर दी जानकारी की मदद से आसानी से अपना SSO ID पासवर्ड रिकवर/रीसेट कर सकते हैं।
Recover SSO ID Password via SMS
अगर आपके पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, तो आप ऑफलाइन SMS के जरिए भी अपना पासवर्ड रिकवर कर सकते हैं।
- इसके लिए आपको अपने मोबाइल फ़ोन में RJ SSO PASSWORD टाइप करना है।
- अब आपको RJ SSO PASSWORD को 9223166166 पर भेजना है।
- आपको SMS उसी नंबर से करना है जिस से अपने अपना अकाउंट लॉगिन किया था।
- कुछ ही समय बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल पर पासवर्ड रीसेट से जुड़ा मैसेज आ जाएगा।
- Instructions को फॉलो करके अब आप अपना नया पासवर्ड बना सकते हैं और अपने SSO अकाउंट में दोबारा लॉगिन कर सकते है।
जरूरी सूचना
- पासवर्ड केवल उसी मोबाइल नंबर या ईमेल से रिकवर होगा जो आपके SSO अकाउंट से जुड़ा हुआ है।
- नया पासवर्ड कम से कम 8 कैरेक्टर का रखें, जिसमें अक्षर (A-Z), अंक (0-9) और खास चिन्ह (@, #, $) शामिल हों।
- OTP किसी के साथ शेयर न करें।
अगर पासवर्ड बदलने के बाद लॉगिन समस्या आए तो ब्राउज़र cache/cookies साफ करें।